सिंगापुर से लौटे निदेशक राजीव गुप्ता का विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
सिंगापुर से लौटे निदेशक राजीव गुप्ता का विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा से लौटे आधारशिला स्कूल के निदेशक राजीव गुप्ता का स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों और स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला। राजीव गुप्ता ने सिंगापुर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर वहां की आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित शिक्षा और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रणाली का अध्ययन किया। स्कूल परिवार ने उनके इस शैक्षणिक अनुभव को आधारशिला की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

