शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प, सम्मान से बढ़ा आधारशिला का गौरव
शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प, सम्मान से बढ़ा आधारशिला का गौरव ■ दूरदर्शी सोच और प्रेरक नेतृत्व के साथ आधारशिला स्कूल की गौरवपूर्ण उपलब्धि ■ ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित एजु-विज़नरी समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान आधारशिला स्कूल के निदेशक राजीव गुप्ता को गत दिवस चंडीगढ़ के हयात सेंट्रिक में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित ‘एजु-विज़नरी समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ में सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। यह अवसर आधारशिला स्कूल परिवार के लिए गौरवपूर्ण रहा। राजीव गुप्ता के नेतृत्व में आधारशिला स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उनकी सोच बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है। इस उपलब्धि पर आधारशिला स्कूल परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। यह सम्मान स्कूल की पूरी टीम को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

