आधारशिला स्कूल में विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशलों का ज्ञान
आधारशिला स्कूल में विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशलों का ज्ञान अबोहर। आधारशिला स्कूल में कक्षा VI से VIII के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विशेष सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल सत्र अध्यापिका रुचिका एवं रुपाली के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जबकि वित्तीय साक्षरता की जानकारी अध्यापक वासु ने दी। विद्यार्थियों को बचत, धन के सही उपयोग, सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदार व्यवहार के महत्व से अवगत करवाया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यावहारिक समझ और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

.jpg)