आधारशिला स्कूल की शिक्षिकाओं वंदना लूना एवं रुचिका मोंगा को मिला प्रतिष्ठित ‘विद्या ज्योत सम्मान’

आधारशिला स्कूल की शिक्षिकाओं वंदना लूना एवं रुचिका मोंगा को मिला प्रतिष्ठित ‘विद्या ज्योत सम्मान’ शिक्षक दिवस के अवसर पर आधारशिला स्कूल की शिक्षिका श्रीमती वंदना लूना एवं श्रीमती रुचिका मोंगा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘विद्या ज्योत सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह खालसा अकादमी, मेहता चौक, अमृतसर में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले चेयरमैन, डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, कोऑर्डिनेटर्स तथा स्कूल हेड्स को सम्मानित किया गया। समारोह में श्रीमती वंदना लूना एवं श्रीमती रुचिका मोंगा को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, कुशल नेतृत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘विद्या ज्योत सम्मान’ प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पित प्रयासों का सम्मान है, बल्कि आधारशिला स्कूल, अबोहर के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।