आधारशिला की शिक्षिकाओं ने बढ़ाया अबोहर का मान, सीटी यूनिवर्सिटी में मिला सम्मान

आधारशिला की शिक्षिकाओं ने बढ़ाया अबोहर का मान, सीटी यूनिवर्सिटी में मिला सम्मान शिक्षण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, लगन और उत्कृष्ट कार्यों से विशेष पहचान बनाने वाली आधारशिला स्कूल, अबोहर की शिक्षिकाओं मनदीप कंबोज और प्रितिया खुराना को सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल दोनों शिक्षिकाओं की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आधारशिला की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति और प्रतिभाशाली शिक्षक टीम की पहचान भी है। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि जब शिक्षक स्वयं उत्कृष्टता की ओर बढ़ते हैं, तभी वे विद्यार्थियों को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्षम होते हैं। दोनों शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि से पूरे आधारशिला परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।