शिक्षा जगत में आधारशिला स्कूल का परचम, निदेशक राजीव गुप्ता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान!
शिक्षा जगत में आधारशिला स्कूल का परचम, निदेशक राजीव गुप्ता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान! ■ राष्ट्रीय शिक्षा कॉन्क्लेव 2.0 में सम्मानित हुए राजीव गुप्ता, एजुकेशन एग्जीबिशन में नवीन शैक्षणिक तकनीकों और नवाचारों की मिली महत्वपूर्ण जानकारी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके आधारशिला स्कूल के नाम एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। आधारशिला स्कूल के निदेशक राजीव गुप्ता को राष्ट्रीय शिक्षा कॉन्क्लेव 2.0 में सम्मानित किया गया। प्लस नाइन वन मीडिया द्वारा गत दिवस ग्रेटर नोएडा स्थित द गौर्स सरोवर प्रीमियर होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के शिक्षाविदों, शिक्षा विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य एजुकेशन एग्जीबिशन विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राजीव गुप्ता को प्रदर्शनी में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, डिजिटल लर्निंग और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। राजीव गुप्ता को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे आधारशिला स्कूल परिवार के लिए गौरव का विषय है। सम्मान के साथ प्राप्त नए शैक्षणिक अनुभव विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने में प्रेरणादायक साबित होंगे।

