शिक्षक दिवस पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आधारशिला के शिक्षकों को किया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आधारशिला के शिक्षकों को किया सम्मानित ■ केक काटकर बढ़ाया शिक्षकों का हौसला, वीरेंद्र अनेजा बोले—शिक्षक समाज की मजबूत नींव शिक्षक दिवस के अवसर पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से आधारशिला स्कूल, अबोहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बैंक की टीम ने अध्यापकों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया और उनके योगदान की सराहना की। बैंक के ब्रांच हेड वीरेंद्र कुमार अनेजा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं और उनका मार्गदर्शन बच्चों के जीवन को सही दिशा देता है। स्कूल डायरेक्टर राजीव गुप्ता एवं एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बैंक की ओर से वीरेंद्र कुमार अनेजा, मोहित डोडा, सागर व मनप्रीत सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

