राष्ट्रीय मंच पर चमका आधारशिला का नाम, तीन शिक्षिकाओं को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

राष्ट्रीय मंच पर चमका आधारशिला का नाम, तीन शिक्षिकाओं को मिला प्रतिष्ठित सम्मान अबोहर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार की नई मिसाल कायम कर रहे आधारशिला स्कूल, अबोहर ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ के हॉलिडे इन, जीरकपुर में सिल्वरज़ोन फाउंडेशन एवं आईपी स्टडी पब्लिकेशंस द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एजुकेशनल लीडरशिप अवॉर्ड्स–2026 समारोह में विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं अमिता गोयल, उजाला एवं सोनिका को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "किसी भी विद्यालय की असली ताकत उसके समर्पित शिक्षक होते हैं। जब शिक्षक शिक्षा को केवल पेशा नहीं, बल्कि मिशन मानते हैं, तभी वे बच्चों का भविष्य और समाज की दिशा बदलते हैं।" उन्होंने तीनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे आधारशिला परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।